Saturday, September 12, 2026

जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, कहा- ‘मुझे अपने पिता पर गर्व है’, पार्टी को करूंगा मजबूत

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। निशांत कुमार ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि मैं इस उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं।

निशांत ने कहा कि मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। पिताजी (नीतीश कुमार) ने जो 20 साल में काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह नीतीश कुमार पर विश्वास और अपना मनोबल बनाए रखें।

पार्टी में मिल सकता है पद

इस कदम से बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। ऐसी संभावना है कि उन्हें पार्टी के भीतर कोई महत्वपूर्ण पद या बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। ऐसे में निशांत कुमार की पॉलिटकल एंट्री कराई गई। पार्टी में ज्वाइनिंग के वक्त जदयू के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब निशांत कुमार पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। यह घटनाक्रम बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है, जिससे जेडीयू में उनकी भूमिका अहम होगी। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, जिससे नीतीश कुमार की कमी को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर