Monday, September 14, 2026

दिल्ली के नौ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड मौके पर तैनात

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल और कॉल मिले, जिनमें साउथ दिल्ली के तीन स्कूल शामिल हैं।  सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।

नौ नामी स्कूलों को धमकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट, केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुर वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी, केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी, द इंडियन स्कूल, सादिक नगर, सीएम स्कूल, रोहिणी, डीटीए स्कूल, आईएनए, बाल भारती स्कूल, रोहिणी, एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड, केआर मंगलं , इंडियन स्कूल इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

ईमेल में उकसावे और भड़काऊ संदेश

धमकी भरे ईमेल में उकसावे और भड़काऊ संदेश लिखे गए हैं, जिसमें “दिल्ली बनेगा खालिस्तान”, “अफजल गुरु की याद में” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया. मेल मे यह भी दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे स्कूल में धमाका होगा और अंत में खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” के नाम से जोड़ा गया.

स्कूलों में तत्काल छुट्टी

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते की टीमें संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंचीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की गहन तलाशी अभियान चलाया गया। कई स्कूलों में एहतियातन छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, वहीं कुछ स्कूलों ने तत्काल छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को भी फोन और मैसेज के जरिए बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए सूचित किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। धमकी देने वाले कॉल्स के सोर्स और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर यूनिट और तकनीकी टीमों को जांच में लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में स्कूलों और सरकारी संस्थानों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनका उद्देश्य केवल दहशत फैलाना रहा है।  पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है और जांच जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर