Monday, September 14, 2026

वित्त मंत्रालय का नया दफ्तर, पुराना प्रेस: ऐसे छपेगा बजट 2026-27

दिल्ली : केंद्रीय बजट साल 2026-27 अगले महीने की पहली तारीख को पेश किया जाएगा। हर साल बजट से पहले लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, और इस बार सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वित्त मंत्रालय का पता बदल चुका है, तो बजट की तैयारी और छपाई कहाँ होगी,नए दफ्तर में या पुराने में?

सितंबर 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम का अधिकांश हिस्सा नई दिल्ली के कर्तव्य भवन स्थित आधुनिक केंद्रीय सचिवालय में शिफ्ट हो चुका है। इसके बावजूद, बजट से जुड़े बेहद गोपनीय दस्तावेजों की छपाई पुराने पते यानी नॉर्थ ब्लाक में ही होगी। इसका कारण यह है कि नए दफ्तर में अभी तक ऐसा सुरक्षित और गोपनीय प्रिंटिंग प्रेस नहीं बना है, जहाँ बजट दस्तावेजों को पूरी गोपनीयता के साथ छापा जा सके। इसलिए सरकार ने तय किया है कि छपाई का काम पहले की तरह नॉर्थ ब्लाक के समर्पित सरकारी प्रेस में ही होगा।

पहले बजट दस्तावेज राष्ट्रपति भवन में छपते थे

बजट छपाई का इतिहास भी दिलचस्प है। 1980 से पहले बजट दस्तावेज राष्ट्रपति भवन में छपते थे। लेकिन 1950 में कुछ दस्तावेज लीक हो जाने के बाद इसे मिंटो रोड के एक प्रेस में भेज दिया गया। बाद में 1980 में इसे स्थायी रूप से नॉर्थ ब्लाक में स्थानांतरित कर दिया गया। बजट की छपाई को देश के सबसे गोपनीय कार्यों में से एक माना जाता है। इसलिए प्रिंटिंग स्टाफ को नॉर्थ ब्लाक के बेसमेंट में बने प्रेस में करीब दो हफ्ते तक पूरी तरह अलग-थलग रहना पड़ता है। वे अपने परिवार से भी बात नहीं कर सकते। प्रेस में सिर्फ एक लैंडलाइन फोन होता है, जिस पर केवल कॉल आ सकती है, बाहर कॉल नहीं की जा सकती।

हर साल छपाई शुरू होने से पहले ‘हलवा सेरेमनी’ होती है। यह एक पारंपरिक रस्म है, जिसमें वित्त मंत्री कर्मचारियों को हलवा बांटती हैं और बजट छपाई की औपचारिक शुरुआत करती हैं। भारतीय संस्कृति में किसी शुभ काम से पहले मीठा खाना शुभ माना जाता है, इसलिए यह परंपरा निभाई जाती है। इस बार भी अगले हफ्ते हलवा सेरेमनी होने की उम्मीद है, जिसके बाद बजट दस्तावेजों की छपाई शुरू हो जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर