Friday, October 30, 2026

नेपाल की बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत, भारत के 133 समेत 27 देशों के 403 लोग लापता

न्यूज डेस्क: नेपाल के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से देश के अलग-अलग ज़िलों में भारी तबाही हुई है. नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाढ़ में मरने वालों की संख्या 95 हो गई है. वहीं नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी नई जानकारी के बाढ़ में लापता लोगों की संख्या 403 हो गई है. बताया जा रहा है कि इनमें से 62 नेपाली और 341 विदेशी नागरिक हैं, जिनमें 133 भारतीय हैं.

लापता 403 लोगों में 200 महिलाएं और 203 पुरुष शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जिन विदेशियों से संपर्क नहीं हो पाया है, वे 26 अलग-अलग देशों से हैं, जिनमें भारत से 133, अमेरिका से 47 और ब्रिटेन से 33 लोग शामिल हैं. बोर्ड ने टूर ऑपरेटरों का हवाला देते हुए कहा कि उनमें से अधिकांश मानसरोवर जा रहे यात्री थे.

इसे भी पढ़ें : नेपाल में जलप्रलय से 16 की मौत, 105 भारतीय पर्यटक समेत 300 से ज्यादा लापता

तिब्बत में भारी पैमाने पर नुक़सान

चीन के सरकारी मीडिया चैनल सीसीटीवी ने तिब्बत में भारी पैमाने पर नुक़सान की बात कही है. काठमांडू के उत्तर में स्थित रसुवा इलाक़े में यह बाढ़ आई है. यह इलाक़ा तिब्बत से सटा हुआ है और चीन के साथ नेपाल के मुख्य व्यापार मार्ग पर पड़ता है.

वहीं नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी. नेपाल में अमेरिका के दूतावास ने बताया है कि भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

नेपाली पीएम का बयान

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने देश में अचानक आई बाढ़ में हुई जनहानि पर कहा है कि उनका दिल बहुत भारी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जान-माल के नुक़सान से पूरा देश स्तब्ध और बेहद दुखी है. उन्होंने इस आपदा को अचानक आई और बहुत बड़ी आपदा बताया. उन्होंने जान गंवाने वालों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिना किसी देरी के बचाव अभियान के लिए अपने सभी संसाधनों को तुरंत जुटा लिया.

पहले भूकंप, फिर आपदा

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी. सुबह करीब 8:40 बजे रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट ज़िलों के कई इलाक़े प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि तिमुरे, स्याफ़रुबेसी, बेत्रावती, त्रिशूली बत्तर और देवीघाट समेत कई इलाक़ों में भारी नुक़सान हुआ है. उन्होंने कहा कि यह बाढ़ सुबह 8:37 बजे आए भूकंप के कारण हुई थी और भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी ख़तरा बना हुआ है.

पीएम मोदी ने नेपाली पीएम से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भारी बाढ़ के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ”प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मज़बूती से खड़े हैं. भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर