Friday, October 30, 2026

दिल्ली पुलिस के नोटिस के ख़िलाफ़ नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका

नई दिल्ली : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस की ओर से जारी उस नोटिस के ख़िलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख़ किया है, जिसमें उन्हें दस हज़ार रुपये का निजी मुचलका भरने और शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. दशहरे की छुट्टियों की वजह से दिल्ली हाई कोर्ट फिलहाल बंद है और 26 अक्तूबर को खुलेगा.

इसे भी पढ़ें: सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, CJP ने ये कहा

शुक्रवार शाम कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को हिरासत में लिया था. उन्हें अगले दिन सुबह रिहा कर दिया गया. बार एंड बेंच के मुताबिक, नेहा की कानूनी टीम ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 18 अक्तूबर को नेहा बोरा को नोटिस जारी किया था. इसमें उन्हें 19 अक्तूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था.

नोटिस में नेहा बोरा को अपने ख़िलाफ़ चल रही जांच की अवधि के दौरान शांति बनाए रखने के लिए ज़मानती के साथ 10 हज़ार रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा गया था. नेहा की कानूनी टीम के मुताबिक, वे आज एसईएम को सूचित करेंगे कि नेहा बोरा मुचलके पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी. एसईएम के नए निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर