Wednesday, September 23, 2026

NEET UG Round 3 Counselling 2026 शुरू, रजिस्ट्रेशन से रिपोर्टिंग तक जानें पूरा शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड 3 और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। MCC ने यह शेड्यूल 14 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया। इसमें राउंड 2, राउंड 3 और आगे की काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखों की जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़े: TRAI ने कॉलिंग और SMS के लिए दूरसंचार कंपनियां को जारी किया निर्देश, मोबाइल रिचार्ज सस्ते होने की उम्मीद

22 सितंबर से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

MCC के शेड्यूल के अनुसार NEET UG Counselling 2026 के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करके च्वाइस भर सकेंगे।

राउंड 3 की च्वाइस लॉकिंग और सीट अलॉटमेंट

राउंड 3 के लिए च्वाइस लॉकिंग 27 सितंबर की शाम 7 बजे से शुरू होगी और 28 सितंबर 2026 की दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद उम्मीदवारों की भरी हुई च्वाइस के आधार पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी। सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 28 और 29 सितंबर को होगी और राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा।

1 से 9 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग

राउंड 3 में जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें तय समय के अंदर संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए रिपोर्टिंग की अवधि 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है।

राउंड 3 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2026 के राउंड 3 में रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद NEET UG Counselling 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पेज खुलने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद काउंसलिंग फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी। फिर पसंद के कॉलेज और कोर्स की च्वाइस भरकर उसे तय समय के अंदर लॉक करना होगा। पूरी प्रक्रिया के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना चाहिए।

राउंड 3 के बाद होगा स्ट्रे वैकेंसी राउंड

राउंड 3 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और 14 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, च्वाइस फिलिंग 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक की जा सकेगी।

17 अक्टूबर को आएगा स्ट्रे राउंड का रिजल्ट

स्ट्रे वैकेंसी राउंड में च्वाइस लॉकिंग 14 अक्टूबर की शाम 4 बजे से शुरू होकर 15 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक चलेगी। इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी। स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 17 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट मिलेगी, उन्हें 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर