नई दिल्ली : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों में से कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में सबसे अधिक 715 अंक हासिल किए गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से यह स्कोर हासिल किया है। इस रिजल्ट में 700 से अधिक अंक 19 अभ्यर्थियों ने हासिल किए हैं. जबकि 138 अभ्यर्थियों ने 720 अंकों में से 690 से अधिक अंक हासिल किया है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की पार्टी नेताओं को दो टूक, ‘जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वो 21 जुलाई से पहले फैसला लें’
11.21 लाख परीक्षा में सफल
बता दें कि 21 जून 2026 को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परीक्षा आयोजित किया गया था। इस वर्ष कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवार अब मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
690 से अधिक 138
650 और उससे अधिक 1,492
600 और उससे अधिक 10,160
500 और उससे अधिक 90,780
690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 उम्मीदवारों में से 93 प्रतिशत छात्र पहली बार में ही नीट परीक्षा पास करने में सफल रहे। इनमें से 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
‘मुझे नींद नहीं आती थी’
पीटीआई से बात करते हुए आर्यन गुप्ता ने कहा, “मैंने पहली रैंक हासिल की है. मैंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं. मैंने बहुत मेहनत की है, मुझे नींद नहीं आती थी. मुझे लगता है कि मैं जितना कर सकता था मैंने उतना किया. मुझे यह सपने जैसा लग रहा है. हर कोई बहुत खुश है. मेरा परिवार और मेरे टीचर सभी खुश हैं.” समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीट यूजी 2026 में इस बार 11.21 लाख बच्चों ने सफलता हासिल की है. सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं है.
झारखंड का प्रदर्शन
एनटीए की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट के अनुसार, नीट यूजी 2026 में इस बार भी झारखंड का कोई भी छात्र देश की टॉप 100 रैंक में जगह नहीं बना सका. इसके बावजूद राज्य के कई छात्रों ने अच्छे अंक हासिल कर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद मजबूत की है.
रांची के जेवीएम श्यामली के छात्र ज्ञानेंद्र गर्व ने ऑल इंडिया रैंक 676 हासिल की. उन्हें परीक्षा में 665 अंक मिले और उनका परसेंटाइल 99.96 रहा. ज्ञानेंद्र के पिता कुमार मयंक भूषण गढ़वा में एसडीओ हैं, जबकि उनकी मां कुमारी अंजली सरकारी शिक्षिका हैं. इसके अलावा रांची के अक्षत प्रेम को AIR 2034 और 642 अंक मिले. शाकिब अहमद ने AIR 2282 के साथ 640 अंक हासिल किए. वहीं मयंक कुमार को AIR 3211 और सर्वजीत को AIR 4271 मिली.


