Monday, July 27, 2026

कल आयोजित होगी NEET UG 2026 परीक्षा, ड्रेस कोड और गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी

न्यूज डेस्क: देशभर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET UG 2026 का आयोजन रविवार 3 मई को किया जाएगा। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी अभ्यर्थियों को तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। एनटीए के अनुसार उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड जारी किया गया है। उम्मीदवारों को साधारण कैजुअल ट्राउजर, पैंट या जींस पहनने की अनुमति होगी। वहीं पैरों में चप्पल या साधारण सैंडल पहनने की सलाह दी गई है। जूते पहनने से बचने को कहा गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली चीज पहनने की अनुमति नहीं होगी। महिला उम्मीदवारों को लेगिंग या साधारण ट्राउजर पहनने की सलाह दी गई है। उन्हें साधारण सैंडल पहनने को कहा गया है और जूते पहनने से बचने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर हैंडबैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। महिलाओं को मेहंदी लगाने से भी बचने की सलाह दी गई है ताकि बायोमेट्रिक जांच में किसी तरह की परेशानी न हो।

परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से जांचें

एनटीए ने अभ्यर्थियों को खास तौर पर सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते को ध्यान से जांच लें। एजेंसी के अनुसार कुछ परीक्षा केंद्रों के लोकेशन गूगल मैप्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गलत दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे केवल मैप पिन पर भरोसा न करें, बल्कि एडमिट कार्ड पर लिखे पूरे पते की पहले से पुष्टि कर लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। एनटीए ने कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलें। ट्रैफिक जाम, मौसम खराब होने या अन्य कारणों से देरी हो सकती है, इसलिए समय से पहले पहुंचना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ट्रेज़री घोटाला : साल 2024 में चार DSP के खाते में आए थे DA एरियर के रूप में पैसे, खुलासा होने पर एक डीएसपी ने लौटाई रकम

आधिकारिक हेल्पलाइन जारी

एनटीए ने परीक्षार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि छात्रों की मानसिक सेहत उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनटीए ने अपने बयान में कहा, “आपकी जिंदगी किसी भी परीक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि कोई उम्मीदवार तनाव, चिंता या अत्यधिक दबाव महसूस कर रहा है, तो वह आधिकारिक हेल्पलाइन 14416 या 1-800-891-4416 पर तुरंत संपर्क कर सकता है।” NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर के विभिन्न शहरों में प्रशासन और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर