एजुकेशन: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में MD, MS, DNB और DrNB जैसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 2 लाख 63 हजार 544 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
Highlights:
इसे भी पढ़े: SSC Stenographer 2026: Grade C व D की Answer Key जारी, ऐसे करें चेक
जयपुर में दोबारा हुई परीक्षा
जयपुर के दो एग्जाम सेंटर पर बिजली चले जाने की वजह से कुछ स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसमें 2,416 कैंडिडेट्स शामिल हुए।
कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ
NEET PG 2026 में जनरल और EWS कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम कटऑफ 50वां पर्सेंटाइल यानी 262 अंक है। जनरल PwBD के लिए 45वां पर्सेंटाइल यानी 244 अंक, जबकि SC, ST और OBC कैंडिडेट्स के लिए 40वां पर्सेंटाइल यानी 226 अंक तय किया गया था।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। इसके बाद NEET PG 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी जैसे एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोर और रैंक दिखाई देगा।


