एजुकेशन: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026 की Answer Key जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर Answer Key चेक कर सकते हैं। अगर आपको किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो आप SSC की ओर से निर्धारित समय में ऑनलाइन Representation भी दर्ज करवा सकते है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको हर प्रश्न के प्रति 50 रुपए फीस देनी होगी।
Highlights:
SSC ने 23 सितंबर को जारी किया Answer Key
बता दें, कि SSC ने 23 सितंबर को ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Answer Key जारी कर दी थी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 15 सितंबर 2026 तक किया गया था। बता दें, कि SSC Stenographer Grade C और D भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और 15 मई 2026 तक जारी थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 20 और 21 मई 2026 को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था। कमीशन के मूल नोटिस में कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन का शेड्यूल जुलाई-अगस्त 2026 बताया गया है। हालांकि SSC Stenographer 2026 का रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है।
ऐसे करें Answer Key चेक
Answer Key चेक करने के लिए सबसे पहले आप SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।। इसके बाद अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा फिल करके लॉग इन करें। लॉग इन करने के बाद आगे की प्रोसेस के मुताबिक प्रक्रिया पुरी करें। इसके बाद आपके मोबाईल स्क्रीन पर Answer Key खुल जाएगा और फिर आप अपना Answers चेक कर सकेंगे।
SSC ने कुल 1275 पदों पर निकाला vacancy
SSC की ओर से जारी vacancy details के मुताबिक इस भर्ती के तहत कुल 1275 पदों को भरा जाएगा। वहीं eligibility की बात करें तो SSC Stenographer Grade C और D दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास करना जरूरी है। इसी के साथ उम्मीदवार के पास स्टेनोग्राफी स्किल्स होना बेहद जरूरी है। skill test में Grade C उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी में 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 100 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन तथा Grade D के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन दी जाती है। इसके बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर उसका transcription करना होता है। Grade C के लिए इंग्लिश transcription का समय 40 मिनट और हिंदी का 55 मिनट है, जबकि Grade D के लिए इंग्लिश में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट निर्धारित है।
शॉर्टहैंड टाइपिंग skill test है जरूरी
SSC Stenographer Grade C और D भर्ती में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन यानी CBT आयोजित किया जाता है। CBT पास करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को शॉर्टहैंड टाइपिंग की कौशल परीक्षा Skill Test में शामिल होना और उसे पास करना जरूरी है।


