Tuesday, June 23, 2026

NEET 2026 री-एग्जाम पेपर लीक का दावा निकला फर्जी, NTA ने जारी किया अलर्ट

NEET UG 2026: NEET UG 2026 री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में दावा किया गया कि पेपर टेलीग्राम पर लीक हो गया है। लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने इस दावे को पूरी तरह झूठा करार दिया है।

NTA ने वायरल वीडियो को बताया फेक 

NTA के मुताबिक, उनके संज्ञान में एक वीडियो आया है जिसमें NEET UG 2026 री-एग्जाम का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा था। एजेंसी ने साफ किया कि वीडियो में बताए गए सभी दावे गलत हैं। परीक्षा पूरी सुरक्षा और निगरानी के साथ बिना किसी गड़बड़ी के सफलतापूर्वक हुई है।

फेक वीडियो बनाने-फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई 

NTA ने कहा कि इस तरह की झूठी खबरें बनाना और जानबूझकर फैलाना गंभीर अपराध है। एजेंसी ने I4C यानी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और पुलिस के साथ मिलकर उन लोगों पर एक्शन लेने की बात कही है जिन्होंने ये फर्जी कंटेंट बनाया और शेयर किया।

सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर करें यकीन 

NTA ने स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और आम लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ http://neet.nta.nic.in और NTA के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी बिना पुष्टि की हुई या भ्रामक खबर को फॉरवर्ड न करें।

NTA ने ये भी कहा कि देशभर के 20 लाख से ज्यादा NEET उम्मीदवार शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के हकदार हैं। अफवाहें फैलाना उनकी मेहनत के साथ अन्याय है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि फर्जी दावों से दूर रहें।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर