Monday, September 14, 2026

बिहार विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर रहे नरेंद्र नारायण यादव होंगे नए डिप्टी स्पीकर, निर्विरोध चुना जाना तय

बिहार : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जहां नरेन्द्र नारायण यादव का निर्विरोध चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव पर जोर रहेगा।

बिहार विधानसभा में आज का दिन कई महत्वपूर्ण गतिविधियों से भरा रहेगा। मधेपुरा जिले के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेन्द्र नारायण यादव, जिन्होंने आठवीं बार जीत दर्ज की है, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने जाने वाले हैं। यह आज की सदन की कार्यवाही की पहली बड़ी प्रक्रिया होगी।

आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। विधायकों द्वारा अभिभाषण में उठाए गए मुद्दों पर सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी। वहीं विधान परिषद में भी अभिभाषण पर वाद-विवाद के साथ सरकार अपना पक्ष रखेगी।

बिहार विधान परिषद में आज कई महत्वपूर्ण नियमावलियों की प्रतियां सदन में रखी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं विधान मंडल के सदस्यों के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन नियमावली 2025, बिहार अग्निशमन सेवा संशोधन नियमावली 2025, बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2025 और बिहार राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2025

माइक खराब होने से अभिभाषण बाधित

बुधवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, माइक अचानक खराब हो गया। इस दौरान राज्यपाल बिना ध्वनि प्रणाली के ही अपना भाषण पढ़ते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सामने-पिछे स्थिति देखने में व्यस्त रहे। लगभग पांच मिनट बाद राज्यपाल ने कहा कि वे थोड़ा जोर से बोल देंगे, जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा अभिभाषण जारी रखा।

अपने भाषण में राज्यपाल ने बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में शिक्षकों की संख्या 5.2 लाख हो गई है। सभी 27 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। IGIMS को तीन हजार बेड के अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की घोषणा का भी जिक्र किया गया।

तेजस्वी को मिली नेता विपक्ष की मान्यता

अभिभाषण के बाद हुई औपचारिकताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता चुना गया, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नेता विपक्ष की मान्यता मिली। वहीं नरेन्द्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। आज के सत्र में राजनीतिक गतिविधियां और चर्चाएं दोनों ही महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा आज के सदन की मुख्य कार्यसूची में शामिल हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर