Friday, October 30, 2026

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस से लौट रहे युवक की हत्या मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग : जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण कुमार यादव, नितेश कुमार यादव और अरुण यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी गदोखर गांव, थाना पेलावल (कटकमसांडी) के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि 27 व 28 मार्च की मध्य रात करीब 12:30 बजे गदोखर शिव मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्वक निकल रही थी। इसी दौरान जुलूस से लौट रहे रामकुमार साव पर घात लगाकर हमला किया गया। आरोपियों ने धारदार हथियार से पेट पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, जमशेदपुर में दिनदहाड़े 25 लाख के सोने के जेवरात की चोरी

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पेलावल ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में करण कुमार यादव, नितेश कुमार यादव, अभिषेक यादव और अरुण यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए 31 मार्च को करण कुमार यादव और नितेश कुमार यादव को कंडबरी रेलवे स्टेशन से तथा अरुण यादव को छठवा जाम काली मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अरुण यादव के घर की छत से हत्या में प्रयुक्त खून लगा भुजाली बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर