Tuesday, November 3, 2026

असम से मोदी की हुंकार: “देश की पहली पसंद बनी BJP, कांग्रेस को जनता ने नकारा”, असम को मिली दो बड़ी सौगात

कलियाबोर (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के कलियाबोर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश के कोने-कोने में लोगों की पहली पसंद बन चुकी है क्योंकि जनता अब ‘विरासत’ के साथ ‘विकास’ और ‘गुड गवर्नेंस’ चाहती है। दअरसल पीएम मोदी विकास कार्यों के उद्घाटन एवं जनसभा को संबोधित करने के लिए असम पहुंचे। जहां उन्होंने कलियाबोर में ₹6,957 करोड़ का एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी।

क्यों खास है यह प्रोजेक्ट

हर साल ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ने पर काजीरंगा के वन्यजीव (हाथी और गैंडे) ऊंचे इलाकों की ओर जाते समय हाईवे पर हादसों का शिकार हो जाते हैं। इस 90 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर (करीब 35 किमी एलिवेटेड हिस्सा) से वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे और पर्यटकों के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। जिसमें डिब्रूगढ़ से गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या (गुवाहाटी) से रोहतक शामिल हैं।

“कांग्रेस ने घुसपैठियों को सौंपी असम की माटी”- मोदी 

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस की पिछली नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए घुसपैठ के मुद्दे को केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने सत्ता के लालच में असम की पवित्र माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया था। उनके कार्यकाल में घुसपैठ बढ़ती गई क्योंकि उन्हें असम की संस्कृति और आस्था से कोई सरोकार नहीं था।” पीएम ने बिहार और महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रही, वहां भी अब जनता उसे नकार रही है। बिहार ने घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को बाहर किया और असम भी यही करेगा।

असम के बाद बंगाल जाएंगे पीएम

असम के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। वहां वे सिंगूर (बालागढ़) में ₹830 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर