रांची: झारखंड में आज बुधवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से लेकर मध्यम व भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जताई है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से 13 अगस्त से झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और भारी बारिश होगी. बारिश का सिलसिला कई दिनों तक जारी रह सकता है. इस दौरान तापमान में गिरावट आने के साथ उमस भरी गर्मी में लोगों को रात में राहत मिलने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है, इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : तीन IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक
इन जिलों में झमाझम बारिश
आज सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा रांची सहित मध्य झारखंड में भी बादल और कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है. किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी, इसके साथ वज्रपात की संभावना है, जिसको देखते हुए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है. 13 और 14 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
कैसा रहेगा मौसम का हाल
13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है.वहीं, 14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है. वहीं, लोगों को आंधी-तूफान और वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे न छिपने की सलाह दी गई है, ताकि कोई अनहोनी न हो, क्योंकि इन जगहों पर वज्रपात की संभावना अधिक रहती है.

