Sunday, September 13, 2026

चीन की स्टील फैक्ट्री में भीषण धमाका, 2 की मौत, 84 घायल, 8 अब भी लापता

चीन : चीन में एक स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया है। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 84 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद चीनी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

कहां और कब हुआ धमाका

यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे बाओटो शहर में स्थित बाओगांग यूनाइटेड स्टील प्लांट में हुआ। यह इलाका इनर मंगोलिया क्षेत्र में आता है। बाओटो प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री में उबलते पानी और भाप के लिए बनाए गए एक स्टोरेज टैंक में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में हल्के भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। धमाके के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट की चपेट में आकर 84 लोग घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

8 लोग अब भी लापता

हादसे के बाद से फैक्ट्री में काम कर रहे 8 लोग लापता हैं। राहत और बचाव दल लगातार मलबे की तलाशी कर रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। धमाके के बाद चीनी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि यह फैक्ट्री सरकारी कंपनी है, इसलिए जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल, मेडिकल और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस हादसे की खबर पूरी दुनिया में फैल गई है और चीन में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर