Saturday, October 31, 2026

शादीशुदा टीचर छात्रा को लेकर फरार, पुलिस के पास अब तक कोई सुराग नहीं

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा में 4 माह से फरार आठवीं छात्रा का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है. छात्रा का अपनी ही टीचर के साथ अफेयर चल रहा था. छात्रा की मां ने एफआईआर दर्ज कर आरोप लगाया है कि टीचर ने नाबालिग बेटी को अगवा किया है. वहीं टीचर की पत्नी को डर सता रहा है. पुलिस के सुस्त रवैये से दोनों परिवारों के लोग नाराज है.

शिक्षक छात्रा को लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक यूपी का मूल निवासी है और 2025 के दिसंबर महीने में ही वह छात्रा के लेकर स्कूल से ही फरार हो गया था. इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में नो वर्क और नो पे का आवेदन भी दे दिया था. शिकायत के बाद भी अबतक पुलिस उन तक पहुंचने में नाकाम है. वहीं शिक्षक की पत्नी और छात्रा की मां ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. शिक्षक की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़े: यूपी में अनियंत्रित डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 3 महिला समेत 6 की मौत, 4 अन्य घायल

पत्नी को सता रहा डर

छात्रा पहली अप्रैल को 18 साल की हो गई है, जिससे पत्नी को इस बात का डर है कि कहीं पति उससे शादी करके वापस आ जाएगा और फिर मजे में नौकरी करेगा. जिसको लेकर पत्नी ने पदाधिकारी से पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2016 में उसकी शादी शिक्षक के साथ हुई थी.

कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चला, जिसके बाद उसे जानकारी मिली की उसके पति का चरित्र सही नहीं है. उसके कई दूसरी लड़ियों के साथ रिश्ता था, इस बात को लेकर घर में दोनों के बीच विवाद के साथ मारपीट हुआ. जिसके बाद पत्नी उससे अलग रहने लगी.

दोनों की तलाश जारी 

पति दिसंबर महीने से प्रेमिका को लेकर फरार है. उसने अपनी पत्नी को तलाक भी नहीं दिया और दूसरी शादी की तैयारी में लगा हुआ है. वहीं अबतक दोनों को कुछ आता-पता नहीं है. मां के बयान पर अपहरण का केस दर्ज है. इस मामले में स्कूल के हेड मास्टर ने कहा कि शिक्षक ने दिसंबर से ही स्कूल छोड़ दिया था. उसी समय से छात्रा भी गायब है और स्कूली दस्तावेजों के अनुसार, फरार छात्रा 18 साल की हो गई है. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर