झारखंड : पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल के अंतर्गत पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटर लॉकिंग (एनआई) वर्क होने जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण 27 से 29 नवंबर तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वहीं 30 नवंबर को सुबह 9:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक आठ घंटे का लंबा ब्लॉक रहेगा। इस मेन्टेनेंस कार्य का सीधा असर मालदा, हावड़ा, गुवाहाटी, भागलपुर और न्यू जलपाईगुड़ी रूट के यात्रियों पर पड़ेगा।कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, कई का मार्ग बदला गया है और कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से ही शुरू होंगी या वहीं समाप्त कर दी जाएंगी।
Highlights:
आजिमगंज होकर चलेंगी एक्सप्रेस गाड़ियाँ
तिथि गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम
- 26–30 नवंबर 13053 हावड़ा–राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस
- 27 नवंबर 12363 हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस (अप)
- 30 नवंबर 13171 कंचनजंघा एक्सप्रेस (अप)
- 28 व 30 नवंबर 12364 हल्दीबाड़ी एक्सप्रेस (डाउन)
- 30 नवंबर 13434 अमृत भारत एक्सप्रेस
- 30 नवंबर 13054 कुलिक एक्सप्रेस
- 29 नवंबर 13032 हावड़ा–जयनगर एक्सप्रेस
- 29 नवंबर 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस (डाउन)
- 29 नवंबर 22612 कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का समय बदला गया
तिथि गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम देर
- 25 नवंबर 12507 त्रिवेंद्रम–सिलचर एक्सप्रेस 90 मिनट
- 27 नवंबर 15227 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 60 मिनट
- 28 नवंबर 12505 बैंगलुरू–गुवाहाटी एक्सप्रेस 180 मिनट
- 29 नवंबर 13425 मालदा–सूरत एक्सप्रेस 180 मिनट
शॉर्ट टर्मिनेशन : सफर आधे रास्ते में ही खत्म
53408 जमालपुर–रामपुरहाट पैसेंजर : 29 नवंबर को साहिबगंज तक ही चलेगी।
53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर : 30 नवंबर को साहिबगंज से ही शुरू होगी।
Also Read : झारखंड हाईकोर्ट ने चेशायर होम रोड जमीन फर्जीवाड़ा मामले में विष्णु अग्रवाल की दोनों याचिकाएँ खारिज कीं
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
तकनीकी काम के कारण रेलवे रूट पर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों, महिलाओं और दैनिक आवाजाही करने वालों को भारी समस्या होगी। बर्दमान-तीनपहाड़ पैसेंजर के रद्द रहने से कामकाजी लोगों की दिनचर्या बिगड़ जाएगी। शाम को लौटने वाली प्रमुख पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रभावित होने से छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। तीनपहाड़, साहिबगंज और रामपुरहाट की ओर जाने वाले यात्रियों का कहना है कि यात्रा के लिए यही ट्रेनें मुख्य सहारा थीं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य चेक करें और समय से स्टेशन पहुँचे ताकि असुविधा से बचा जा सके।


