जयपुर में मंगलवार देर रात सावरदा पुलिया के पास एक बड़ा हादसा हुआ। LPG गैस सिलेंडर से भरे ट्रक को एक केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी जिसके कारण टैंकर के केबिन में आग लग गई और सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक एक करके 200 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और ये सिलसिला 2 घंटे तक चलता रहा।
हादसे में ट्रक ड्राइवर कि जिंदा जलके मौत हो गई, उनका नाम रामराज मीणा बताया जा रहा है। हादसे कि जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड कि गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगातार 3:30 घंटे के प्रयास के बाद मामला संभाला गया। उस स्थान पर मौजूद पाँच गाड़ियां भी उसस ब्लास्ट के चपेट में आ गई और हाईवे पर गाड़ियों कि आवा जाही को पूरी तरह से रोक दिया गया और सुबह साढ़े चार बजे जाके रोड को खोला गया। स्थानीय लोग के मुताबिक आरटीओ की गाड़ी देखते ही केमिकल वाले ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को ढाबे की ओर मोड़ दिया और इसी दौरान ट्रक गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से जा टकराया और बड़ा ब्लास्ट हो गया।


