Saturday, October 31, 2026

केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी का टायर ब्लास्ट, बड़ा हादसा टला

रांची: झारखंड के केरेडारी क्षेत्र में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अचानक टायर ब्लास्ट होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में योगेंद्र साव बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर और अन्य सहकर्मी भी घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव किसी निजी काम से केरेडारी पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी का अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खत्म हो गया और गाड़ी पलट गई।दुर्घटना के समय गाड़ी में योगेंद्र साव के साथ उनके ड्राइवर और अन्य सहकर्मी भी मौजूद थे। सभी को चोटें आई हैं, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। योगेंद्र साव को हल्की चोट लगी है।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया और उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। इस घटना को लेकर बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पूर्व मंत्री की गाड़ी पलट गई है। इसके बाद योगेंद्र साव के समर्थकों ने हादसे को लेकर साजिश की आशंका भी जताई है।

खनन कंपनी के खिलाफ आंदोलन

बताया जा रहा है कि योगेंद्र साव क्षेत्र में एक खनन कंपनी के खिलाफ चल रहे उग्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी वजह से समर्थक इस हादसे को सामान्य दुर्घटना मानने के बजाय गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच की जानकारी सामने नहीं आई है। समर्थकों और स्थानीय लोगों की ओर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की मदद मिल गई और एक बड़ा हादसा टल गया। योगेंद्र साव और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, जिससे समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर