Thursday, November 5, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर फुकेट से आ रही फ्लाइट में हुए तेज टर्बुलेंस में कई यात्री घायल, टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ, तेज टर्बुलेंस के कारण कई यात्रियों को चोटें लगी, जिसमें वह घायल हो गए. घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कई एंबुलेंस एयरपोर्ट से घायलों को अस्पताल ले गई हैं.

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया, जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गए उनको चोटें लगी हैं. गनीमत रही कि फ्लाइट की लैंडिंग सही सलामत हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि चोटें उनको जरूर लगी हैं. इस हादसे के बाद सभी यात्री डरे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राँची में हो रहे छात्र आंदोलन के समर्थन का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

विमान की सुरक्षित लैंडिंग

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 उड़ान को दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. हालांकि उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं हैं.

घटना की जांच

एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है.एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर