बीकानेर : पश्चिमी राजस्थान के खेजड़ी में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। इसी के तहत आज बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों के आह्वान पर महापड़ाव किया जाएगा। इस आंदोलन के तहत आज बीकानेर बंद है। सभी मुख्य बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रखे गए और शहरी क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी भी घोषित की गई थी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किए जाने के अलावा शाम को बिश्नोई धर्मशाला के पास सभा होने की भी तैयारी है, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंच रहे हैं। बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में होने वाले महापड़ाव में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेश हरियाणा, पंजाब सहित कई प्रदेशों से पर्यावरण प्रेमी शिरकत करेंगे।
इसके अलावा कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भी इस महापड़ाव को समर्थन मिल रहा है। इस महापड़ाव की मुख्य मांग खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग जा रही है. पर्यावरण प्रेमियों ने बताया कि सरकार जब तक मांग पूरी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन को वैसे तो हर जाति वर्ग का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इसमें विश्नोई समाज की भूमिका महत्वपूर्ण दिखाई दे रही है.


