Monday, October 5, 2026

Love and War: रणबीर-आलिया की फिल्म ने रिलीज से पहले किया बड़ा सौदा

मनोरंजन डेस्क: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘Love and War’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी वाली इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके थिएट्रिकल राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ‘Love and War’ के थिएट्रिकल राइट्स करीब 300 करोड़ रुपये में बिक गए हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़े: आप जो अंडा खा रहे, कहीं वह प्लास्टिक का तो नहीं, FSSAI ने बताया घर बैठे पहचानने का आसान तरीका

पेन मरुधर ने खरीदे थिएट्रिकल राइट्स

जानकारी के मुताबिक, फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियों के बीच बातचीत चल रही थी। इस डील की रेस में धर्मा प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज, अनिल थडानी और पेन मरुधर जैसे बड़े नाम शामिल थे। आखिरकार पेन मरुधर ने बाजी मारते हुए फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स अपने नाम कर लिए।

जानकारी के अनुसार यह करीब 300 करोड़ रुपये की ग्लोबल डील है। पेन मरुधर जनवरी 2027 में फिल्म को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में है। इतनी बड़ी डील के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

मेकर्स को क्यों है फिल्म से उम्मीद?

जानकारी के मुताबिक, फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स को लेकर काफी समय से बातचीत और बोली चल रही थी। आखिर में संजय लीला भंसाली को पेन मरुधर की डील सबसे बेहतर लगी। पेन मरुधर और फिल्म से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि ‘Love and War’ थिएट्रिकल निवेश की रकम निकालने के साथ अच्छा मुनाफा भी कमा सकती है।

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर दोनों को देखते हुए इसे लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

पहली बार साथ नजर आएगी रणबीर-आलिया-विक्की की तिकड़ी

‘Love and War’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणबीर और विक्की कौशल ‘संजू’ में एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा विक्की और आलिया भी इससे पहले फिल्म ‘राज़ी’ में एक साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म के तीनों कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुके हैं, जिनमें उनका अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला। अब 300 करोड़ रुपये की थिएट्रिकल डील की खबर के बाद फैंस की नजरें फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर