Friday, October 30, 2026

बांग्लादेश में आम चुनाव को लेकर हो रही वोटिंग, वोटरों की लंबी लाइन, ढाका में चुनाव के दौरान तोड़फोड़

ढाका : बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के लगभग पौने दो साल बाद आज आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है।

बांग्लादेश में हो रहे चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बांग्लादेश में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही है। बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार, मुहम्मद यूनुस ने ढाका के एक पोलिंग सेंटर पर 13वें संसदीय चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इससे पहले BNP के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने भी मतदान किया। तारिक ने ढाका के एक पोलिंग सेंटर पर अपना वोट डाला। इसके अलावा ढाका की मीरपुर-10 पर जमात और BNP समर्थकों के बीच झड़प होने की सूचना मिल रही है। मतदान से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने आरोप लगाया है कि ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान बूथों में तोड़फोड़ की घटना हुई है। शफीकुर रहमान ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर