Thursday, July 23, 2026

बिहार विधानसभा : तेज प्रताप की नई पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

बिहार विधानसभा : में अपने चुनावी प्रचार प्रसार चरण सीमा पर है ऐसे में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने नया सिर्फ अपनी पार्टी बनाई बल्कि उन्होंने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। तेज प्रताप की पार्टी “जनशक्ति जनता दल” ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है और तेज प्रताप खुद महुआ विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे है, जबकि वो हसनपुर के विधायक है. ऐसे में दो बातें ध्यान में आती है, पहली की जब तेज प्रताप हसनपुर से विधायक है तो फिर महुआ से खड़े क्यों हो रहे, वही दूसरी तरफ बता दे महुआ से जो विधायक मुकेश कुमार रौशन है वो आरजेडी पार्टी से है। इसका साफ मतलब है की वो सीधे सीधे अपने परिवार आरजेडी से मुकाबला करना चाहते है।

तेज प्रताप और RJD में छिड़ी जंग

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही तेजप्रताप ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए और “जनशक्ति जनता दल” के नाम से अपनी नई पार्टी बना ली। अब विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। इतना ही नहीं, तेजप्रताप ने महागठबंधन के अन्य घटक दलों की सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। डुमराव सीट, जहां फिलहाल भाकपा माले से अजीत कुमार सिंह विधायक हैं, वहां भी जनशक्ति जनता दल का उम्मीदवार मैदान में है। वहीं कांग्रेस की दो मौजूदा सीटें हिसुआ और विक्रमगंज, इन दोनों पर भी तेजप्रताप ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

1935584 tej pratap release first 26 candidate list
TEJ PRATAP YADAV

तेज प्रताप की सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक गठबंधन

तेजप्रताप के गठबंधन की 6 पार्टियां है जिन्होंने सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक गठबंधन नाम दिया है। इनमे सूरज प्रकाश जो संयुक्त किसान विकास पार्टी से है, मनोरंजन श्रीवास्तव प्रगतिशील जनता पार्टी से, प्रदीप निषाद विकास वंचित इंसान पार्टी से, विद्यानंद राम वाजिब अधिकार पार्टी से, खुद तेजप्रताप यादव जनशक्ति जनता दल से ,और भरत सिंह भोजपुरिया जन मोर्चा से। तेज प्रताप ने आरजेडी की सिटिंग सीटों पर सीधा मुकाबला बोला है. महागठबंधन के घटक दलों को भी खुली चुनौती और खुद तेजप्रताप का आरजेडी के गढ़ महुआ में उतरन, ये सारे संकेत बिहार की सियासत में बड़े उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर