Saturday, October 31, 2026

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म “इक्कीस” ने मात्र पांच दिनों में कमाए 22 करोड़

मनोरंजन: नए साल में रिलीज हुई पहली फिल्म “इक्कीस” अपने ओपनिंग वीकेंड के बाद अब वर्किंग डे में पहुंच गई है। ही-मैन के नाम से महशूर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म के तौर पर इक्कीस को लोगों ने खूब पसंद किया।    लेकिन पिछले साल रिलीज हुए रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के सामने धर्मेंद्र की ये फिल्म अभी भी संघर्ष करती दिख रही है। हालांक, बीते रविवार को फिल्म इक्कीस ने ठीकठाक कारोबार किया था।

फिल्म रिलीज को रिलीज हुए अभी मात्र पांच दिन हुए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानना काफी दिलचस्प होगा। नए साल के मौक पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म “इक्कीस” का निर्देशन डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने किया। साथ ही मुख्य भूमिका निभा रहे हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की सिल्वर स्क्रीन पर ये पहली मूवी रही। जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट कर्नर रहे अरुण खेत्रपाल के  किरदार को बखूबी निभाया।

मंडे टेस्ट में बुरी तरह हुई फ्लॉप

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रेटिंग मिली, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमाई के मामले में इक्कीस धमाकेदार प्रदर्शन करने में पूरी तरह नाकाम रही। गौर करने की बात ये है कि फिल्म इक्कीस अपने पांचवें दिन के कलेक्शन के अनुसार सोमवार को करीब 2 करोड़ का कारोबार किया, जोकि बाकी फिल्म की तुलना से काफी कम है। इन आंकड़ों के आधार पर फिल्म “इक्कीस” मंडे टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रही।

अगर सोमवार की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब तक इस फिल्म की कुल इनकम पांच दिनों में 22 करोड़ हो चुकी है। लेकिन, अभी भी फिल्म “इक्कीस” अपने बजट से काफी पीछे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी की कुल लागत 60 करोड़ के आसपास थी, जिसके आधार पर अभी ये मूवी मुनाफा कमाने से कोसों पीछे है।

ऐसे में जाए तो फिल्म “इक्कीस” एक तरह से फ्लॉप होने के कगार पर है। साफतौर पर कहा जाए तो अगस्त्य नंदा की इक्कीस पर रणवीर सिंह की धुरंधर का असर पड़ा है। कमर्शियल तौर पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म “इक्कीस” अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। लेकिन भारतीय सेना के शहीद सेकंड लेफ्टिनेंट कर्नर रहे अरुण खेत्रपाल की बायोपिक के तौर पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। अगस्त्य नंदा ने इस किरदार को बखूबी निभाया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर