अजमेर: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने केन्द्रीय बजट में सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग का खास ध्यान रखने की बात कही है। जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी, इसके लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बजट में आम नागरिकों की हर उम्मीद को पूरा किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा- राजस्थान में बजट मैं ही पेश करूंगी। इसमें भी आमजन को बहुत कुछ मिलेगा।
Highlights:
एमएसएमई योजनाओं का लाभ
अजमेर में पत्रकारों से बात करते हुए दिया कुमारी ने केन्द्रीय बजट को लेकर जमकर सराहना की। जहां उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रकचर पर भारी निवेश किया है, इससे रोजगार बढ़ेंगे और 2047 तक विकसित राष्ट्र का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा उसमें बजट गति देगा। बजट में राजस्थान के लिए बढ़ा हुआ केपिटल सड़क, शहरी विकास, उद्योग ढांचे को मजबूती देगा। खासकर दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कोरिडोर से जुड़े इलाकों में। एमएसएमई से जुड़ी योजनाओं का सीधा लाभ राजस्थान के विभिन्न उद्योगों को मिलेगा। पर्यटन, कौशल विकास और एनर्जी पर बजट का फोकस राजस्थान की हेरीटेज अर्थव्यवस्था, युवाओं के रोजगार और सौर ऊर्जा में अग्रणी भूमिका को और मजबूत करेगा।
रोजगार के नए अवसर
इनकम टैक्स स्लैब में स्थिरता, समुद्री उत्पादों पर शुल्क मुक्त आयात की सीमा एक से बढ़ाकर तीन प्रतिशत की गई। व्यापार को सरल बनाने के लिए टीयर 2 और टीयर 3 के अधिकृत आर्थिक ऑपरेटरों के लिए शुल्क स्थगन अवधि को 15 से बढ़ाकर 30 दिन किया गया है। इ-कॉमर्स निर्यात को बढावा दिया गया है। आईटी डेटा सेंटर व विदेशी निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सर्जित किए जा सकेंगे।
विकास के साथ अनुशासन जरूरी
भारत की सैन्य शक्ति को मजबूती प्रदान करने एवं आधुनिकीकरण करने के लिए रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सरकार ने वित्तीय घाटे को GDP 4.4 प्रतिशत पर नियंत्रित रखते हुए यह संदेश दिया है कि विकास के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी जरूरी है। ईमानदार करदाताओं को राहत देने के कई कदम बजट में शामिल किए। इससे आम आदमी और करोबार दोनों को फायदा होगा।


