Thursday, July 23, 2026

कैटरीना कैफ़ बनी माँ , पति विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड ऐक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ के घर गूंजी किलकारी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ माता पिता बन गए हैं, दोनों ने 7 नॉवम्बर 2025 को एक बेटे को जन्म दिया। दोनों ने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा, हमारे घर खुशियां आई हैं, हमने अपने बेटे को जन्म दिया और हम बहुत खुश हैं।

दोनों ने जबसे इंस्टाग्राम पर ये खुशी साझा की तबसे ही फैंस और सेलिब्रिटीस उन्हे बधाई दे रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट पर सेलिब्रिटीस ने कमेन्ट किए। अभिनेत्री करीना कपूर ने कमेन्ट कर उन्हे बधाई दी, उन्होंने लिखा,” कैटरीना वेलकम टू द बॉय मम्मा क्लब।। मैं तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूँ।” वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर दोनों की पोस्ट शेयर कर दोनों को बधाई दी, ऐक्टर मनीष पॉल ने भी दोनों के पोस्ट पर कमेन्ट कर बधाई दी। इसके साथ कैटरीना और विक्की के फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेन्ट कर उन्हे ढेर सारी बधाई दे रहे हैं और अपनी खुशी प्रकट कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा,”कैटरीना आप सुंदर हैं,विक्की चार्मिंग है आपका बच्चा कैसा होगा ये देखने के लिए उत्साहित हूँ”। वहीं दूसरे फैन ने कहा की, हमे देखना है बेटा किसके जैसा होगा।

WhatsApp Image 2025 11 07 at 11.28.23

अब देखना ये होगा की विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ ”नो पिक्चर पॉलिसी” को फॉलो करेंगे। अब तक लगभग हर सेलिब्रिटी ने यह किया, अपने बच्चे का फेस रीवील सबने काफी समय बाद तक किया और अभी भी कितनों ने नहीं किया है। जैसे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी 1 डेढ़ साल बाद किया था, फिर दीपिका और रणवीर ने भी अभी इसी साल हाली में अपनी बेटी का फेस रीवील किया। वहीं कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया हैं वहीं विराट और अनुष्का ने भी अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। तो विक्की और कैटरीना भी समय लेंगे या जल्द ही चेहरा दिखाएंगे ये देखना भी दिलचस्प होगा।

Also Read  :  झारखंड की पहली महिला DGP के रूप में तदाशा मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार

आपको बता दें कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसम्बर 2021 में हुई थी और इस साल 23 सितंबर 2023 में उन्होंने अपनी प्रेग्नन्सी का ऐलान किया था और ये बताया था कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है, और ये पल दोनों के लाइफ का बेस्ट फेज हैं और इसके लिए हम बेहद इक्साइटिड हैं। अब 7 नॉवम्बर को दोनों माता पिता बन गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर