Thursday, October 29, 2026

JPSC-JSSC में गड़बड़ी की जांच के बीच JTET-2026 की बड़ी चुनौती, 5.65 लाख अभ्यर्थियों के लिए 986 केंद्र तैयार

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी की CID जांच के बीच अब झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एक नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सरकार ने अभी से तैयारी तेज कर दी है।

इसे भी पढ़े: पलामू के बसना में महिला की संदिग्ध मौत मामले में कई हिरासत में, SP ने परिजनों से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

JTET: 5.65 लाख परीक्षार्थी, 986 परीक्षा केंद्र

JTET-2026 के लिए पूरे झारखंड में कुल 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 5 लाख 65 हजार 78 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें कक्षा एक से पांच तक के लिए 1 लाख 95 हजार 965 और कक्षा छह से आठ तक के लिए 3 लाख 69 हजार 113 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों को दिए निर्देश

परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। इसमें प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके लिए कोषागार और उपकोषागार में स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जाएगी, जहां परीक्षा सामग्री सुरक्षित रखी जाएगी।

JTET: 24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती और आग से बचाव के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्र और दूसरी गोपनीय सामग्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और सुरक्षित रखने के दौरान तय नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा।

परीक्षा के हर स्तर पर तय होगी जिम्मेदारी

परीक्षा को सही तरीके से कराने के लिए पहली बार विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी तैयार की गई है। इसके तहत मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा बलों और परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान और व्यवस्था पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

अफवाह फैलाने वालों पर भी रहेगी नजर

सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी गलत खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए जिला साइबर सेल को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन को परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच के बीच JTET-2026 का आयोजन प्रशासन के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब एक नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में सरकार और प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा भी होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर