Thursday, August 6, 2026

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को मिला सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके का साथ, झारखंड आने का किया एलान

रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को अब राज्य से बाहर भी समर्थन मिलने लगा है. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में जल्द झारखंड आने की घोषणा की है. छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा कि उनका संगठन युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा.

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, 2022 में हुए चुनाव में रसड़ा सीट से मिली थी जीत

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सवालों को मजबूती से उठाने की जरूरत है और उनकी पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है. दीपके ने कहा कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्र जिस तरह आंदोलन कर रहे हैं, वह उनके साथ एकजुटता व्यक्त करना चाहते हैं. उन्होंने संकेत दिया कि झारखंड पहुंचने पर वह आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेंगे और उनकी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज उठाएंगे.

उन्होंने बताया कि पार्टी की बैठक में बेरोजगारी, एथनॉल मिश्रित ईंधन, मीडिया की विश्वसनीयता और न्याय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी. उनके अनुसार युवाओं के रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा देशभर में गंभीर चिंता का विषय बन चुका है. गौरतलब है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. ऐसे में बाहरी राजनीतिक समर्थन मिलने से आंदोलन को नया राजनीतिक आयाम मिल सकता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर