Friday, October 30, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के रोक के फैसले पर जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने कहा, “छात्रों के साथ हुआ छल”

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में जेपीएससी और अन्य परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को हुए सुनवाई के बाद जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने छात्रों के साथ छल होने की बात कही। मंच के रविंद्र पासवान ने कहा कि आज कोर्ट में जो कार्रवाई हुई उसको देखकर हमें ठगा हुआ महसूस हो रहा है। हमने मुख्यमंत्री और सरकार के डेलिगेशन की बात सुनी, हमें लगा सरकार की मंशा छात्रहित में है। लेकिन राज्य के छात्रों के साथ छल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : योग्य और निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो लेकिन भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, अनियमितता पर कोई समझौता नहीं : देवेन्द्र नाथ महतो

छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, “आज कोर्ट में जो कुछ भी हमने देखा, उससे यह साफ हो गया कि सरकार ने झारखंड के लाखों छात्रों के साथ छल किया है। सरकार ने झारखंड के लाखों छात्रों को धोखा देने का काम किया है। जब तक आप परीक्षा रद्द नहीं कर रहे थे और CBI जांच के लिए तैयार नहीं थे, तब तक तो ठीक था। लेकिन छात्रों के साथ जो धोखा किया है, एक नई लड़ाई शुरू हो गई है। हम छात्र इसका जवाब देंगे।”

“आज कोर्ट में आपकी मंशा सबके सामने आ गई। आपने न सिर्फ झारखंड के लाखों छात्रों को धोखा दिया बल्कि राज्य की आम जनता और उन अभिभावकों को भी धोखा दिया जिन्होंने अपने बच्चों को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भेजा।”

मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम राज्य के छात्रों के साथ हैं तो आज कोर्ट में यह मंशा क्यों नहीं दिखाई दी। इसलिए हम शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के पुतला दहन का आह्वान करते हैं। मंच के कुणाल प्रताप सिंह ने कहा कि कोर्ट की कार्रवाई के दौरान कोई बड़ा वकील उपस्थित नहीं रहा, जो वकील थे उन्होंने कुछ नहीं बोला। ऐसे में लगता है सरकार ने छात्रों को ठगने का काम किया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर