Monday, September 14, 2026

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 : 142 पदों पर होगी नियुक्ति, 8 मार्च को होगी पीटी परीक्षा

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से संयुक्त सिविल सेवा (रेगुलर) परीक्षा-2025 के तहत 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की जायेगी. कार्मिक विभाग ने जेपीएससी को नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा है. कार्मिक विभाग द्वारा पदों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना भी व्यक्त की गयी है. फिलहाल इसमें रेगुलर (नियमित) के 142 पदों के अलावा 45 पद बैकलॉग के हैं.

रिक्त 142 नियमित पदों में झारखंड प्रशासनिक सेवा के 28 पद, पुलिस सेवा के 42 पद, जिला समादेष्टा के दो पद, प्रोबेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के तीन पद, सहायक निबंधक कृषि के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, सूचना सेवा के छह पद सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं. बैकलॉग में प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ शिक्षा सेवा के भी पद शामिल हैं.

आयोग ने कार्मिक विभाग की अधियाचना (प्रस्ताव) के आधार पर आठ मार्च 2026 को प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) लेने की संभावित तिथि निर्धारित की है. वहीं मुख्य परीक्षा दो, तीन और चार मई 2026 को आयोजित की जायेगी तथा इंटरव्यू की संभावित तिथि 16, 17, 18 और 19 जून 2026 रखी गयी है. सिविल सेवा परीक्षा-2025 में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर किये जाने की संभावना है. आयोग नियुक्ति के लिए शीघ्र ही विज्ञापन जारी करेगा.

इससे पहले बीते 7 जनवरी को जेपीएससी ने एग्जाम कैलेंडर जारी किया था, जिसमें जेपीएससी की ओर से इस वर्ष होने वाली संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) सहित 28 भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा की गई थी इसमें प्रीलिम, मेंस एग्जाम से लेकर इंटरव्यू तक की डेट्स को शामिल किया गया है।

जेपीएससी ने अब तक कई चरणों में सिविल सेवा परीक्षाएं आयोजित कर चुकी हैं। पहली परीक्षा वर्ष 2003 में 64 पदों के लिए हुई थी। दूसरी परीक्षा 2006 में 172 पदों पर, तीसरी 2007 में 242 पदों पर और चौथी 2010 में 219 पदों के लिए आयोजित की गई। पांचवीं परीक्षा 2013 में 277 पदों, छठी 2016 में 326 पदों पर हुई। सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कुल 252 पदों के लिए तथा 11वीं से 13वीं परीक्षा 2023 में 342 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर