झारखंड : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज मतगणना केंद्र में शुरू हो गई है। 17वें राउंड तक के रुझानों में झामुमो (JMM) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन 89,251 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर 32,805 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू तीसरे स्थान पर हैं।
Highlights:
हर राउंड में झामुमो को बढ़त
मतगणना के पहले राउंड से लेकर 17वें राउंड तक लगातार स्थिति एक जैसी बनी हुई है – सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो) से 89251 वोटों में आगे, बाबूलाल सोरेन (भाजपा) 56446 वोटों से दूसरे स्थान पर, वहीं रामदास मुर्मू (JLKCM) तीसरे नंबर पर। सभी 17 राउंड में एकतरफा बढ़त के बाद सोमेश सोरेन की जीत की संभावना और मजबूत हो गई है।
काउंटिंग की व्यवस्था
Also Read : पाकुड़ पुलिस ने सोलागढ़िया गोलीकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मतगणना केंद्र में कुल 15 टेबल लगाए गए हैं और कुल 20 राउंड की गिनती होनी है।
हर टेबल पर- एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद हैं,
ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।


