Tuesday, July 21, 2026

झारखंड में ड्रग इंस्पेक्टर के 30 पदों पर होगी भर्ती, JPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय में औषधि निरीक्षक यानी ड्रग इंस्पेक्टर के 30 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

भर्ती प्रक्रिया और आवेदन की शुरुआत

स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा के आधार पर झारखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। इन पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। आयोग द्वारा आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 18 फरवरी शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 19 फरवरी शाम 5 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा 5 मार्च शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में जमा करनी होगी।

योग्यता और आयु सीमा

आयोग के अनुसार इस पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से औषधि निर्माण विज्ञान, औषधि विज्ञान या नैदानिक भेषजगुण विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ आयुर्विज्ञान या सूक्ष्मजीव विज्ञान में स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा कार्मिक विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार लागू होगी। ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए होने वाली लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। यह परीक्षा कुल पांच प्रश्न पत्रों की होगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा और हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

अनुभव से जुड़ी जरूरी शर्तें

आयोग ने स्पष्ट किया है कि औषधि निरीक्षक पद के लिए विशेष अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवार को अनुसूची ‘ग’ में शामिल पदार्थों में से कम से कम एक के निर्माण का 18 महीने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में इन पदार्थों के परीक्षण का कम से कम 18 महीने का अनुभव भी मान्य होगा। वहीं ऐसे उम्मीदवार जिनके पास औषधि निरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए अनुसूची ‘ग’ में शामिल पदार्थ बनाने वाली कंपनियों का निरीक्षण करने का कम से कम तीन साल का अनुभव है, उन्हें भी इस कार्य के लिए अधिकृत किया जा सकता है।

आरक्षण के अनुसार पदों का बंटवारा

इस भर्ती में कुल 30 पदों में अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षण तय किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 18 पद निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 5 पद और अनुसूचित जाति के लिए 2 पद आरक्षित हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर की यह भर्ती झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है। इस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को दवा गुणवत्ता, लाइसेंसिंग और निरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को समय सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर