राशिफल: आज 28 सितंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. किसी को सफलता और लाभ मिलेगा, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतनी की जरूरत होगी.
Highlights:
इसे भी पढ़े: आज से होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, मांगों पर IBA और बैंक यूनियनों के बीच बनी सहमति
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन रोजी-रोजगार के क्षेत्र में नए कार्य की शुरूआत करने के लिए समय ठीक है,परंतु स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. आज दुर्घटना या शल्य चिकित्सा का योग बन रहा है. कोई भी काम विशेष सावधानी से करें.
वृष राशि
आज का दिन वृष राशि वालों को क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखना होगा. आपको शत्रु हानि पंहुचाने की चेष्टा करेंगे, इसके लोग आपकी पीठ पीछे क्रिटिसाइज कर सकते हैं. राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी. मामला-मुकदमें का निर्णय आपके पक्ष में जायेगा.
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालों को सरकार की ओर से धन व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकता है. जीवन साथी से पूर्ण सुख व सहयोग मिलेगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वालों की नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा. रूके हुए काम पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी संभव है.व्यापार में लेन-देन सावधानी से करें. शत्रु प्रबल होकर हावी हो सकता है.
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वाले कोई नया काम इस समय हाथ में न लें. आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है,जिससे मन एकदम परेशान व आप भयभीत हो उठेंगे. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलावें. परिश्रम का लाभ मिलेगा.
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि वालों को व्यापार व कार्यक्षेत्र की चिन्ताओं से मुक्ति मिल सकती है. आज जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. मानसिक शांति के साथ-साथ उत्तम गृह सुख मिलेगा.
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों की नौकरी और कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं. विरोधी परेशान कर सकते हैं. तनाव रहेगा. कोई भी काम सावधानी से करें, जल्दबाजी से बचें. सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है.
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा और धन कमाने की कोशिशों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि वालों को कारोबार व कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति के रास्ते खुलेंगे. आपके अपने परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. अधिकारी व सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. प्रेम-प्रसंगों में सपलता,समय खुशी से बीतेगा.
मकर राशि
आज का दिन मकर राशि वालों को आस-पड़ोस व मित्रों का सहयोग मिलेगा. कोरोबार के हालात पिछले दिनों से कुछ बेहतर होंगे. लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्रोगाम बन सकता है. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों को नई नौकरी मिलने की प्रयास सफल होने की संभावना. बाधाओं के वाबजूद सफलता तथा धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. परिश्रम सफल होगी. कोई पुराना दिया हुआ उधार पैसा वसूल होगा. आप अपने बुद्धि विवेक से आवश्यक कार्यों में सफलता पायेंगे.
मीन राशि
आज का दिन मीन राशि वालों को मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे. आज आय में कुछ कमी रहेगी, फिर भी आय के साधन निर्वाह योग्य बने रहेंगे. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में परेशानी होने की संभावना. स्वजन-मित्रों से मनमुटाव हो सकता है.


