रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आदित्य साहू ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी। देश की युवा शक्ति करोड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में योगदान करेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का विशेष लगाव है।झारखंड इनकी जन्मभूमि है। इसलिए झारखंड के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। आदित्य साहू ने उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी भाजपा और मजबूत होगी। आनेवाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा मजबूती के साथ जनता का विश्वास हासिल करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, पी एन सिंह, अभयकांत प्रसाद, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्र सहित झारखंड के सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यगण शामिल हैं।


