Saturday, September 12, 2026

18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में पदक विजेता झारखण्ड के खिलाड़ियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 1 से 4 अगस्त, 2026 तक आयोजित 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। लोक भवन में हुई मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी समर्पण के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश एवं झारखण्ड का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान कोच विश्वजीत कुमार के साथ प्रतिभागी लखन उराँव, आरित उराँव, अध्विक उराँव, ईशान भगत एवं कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर