Thursday, July 30, 2026

झारखंड में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जैक ने किया जारी, 95% परीक्षार्थी हुए पास

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरूवार को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल फरवरी महीने में हुई परीक्षा में लगभग 95 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से 2,26,957 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है जबकि इस साल परीक्षा में 4.22 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि आवेदन करने वालो की कुल संख्या 4.24 लाख थी।

इसे भी पढ़ें : पलामू डीसी का फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगी का प्रयास, प्रशासन की अपील

परीक्षा में शामिल हुए 4 लाख 22,109 परीक्षार्थियों में 4 लाख 2,178 पास हुए हैं, जिसमें 2,26,957 प्रथम श्रेणी में, 1,60,673 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 14,548 छात्र-छात्राएं तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों का कुल पास प्रतिशत 95.27 फीसदी है। JAC के आधिकारिक वेबसाईट http://jacresults,com पर जाकर आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते है. इसमें ROLL CODE, ROLL NUMBER और जन्मतिथि की जानकारी देनी होगी. गुरुवार दोपहर 2 बजे रिजल्ट वेब साइट पर जारी किया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर