जमशेदपुर : शहर में अपराध और रंगदारी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कदमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए BSNL रेसिडेन्सी मैदान के समीप कथित तौर पर आपराधिक वारदात की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इसे भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से की मुलाकात, दी शुभकामना
एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कदमा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ा। पुलिस अब गिरोह की गतिविधियों और संभावित आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
पुलिस ने कदमा शास्त्री नगर निवासी रविनाथ मछुवा, कदमा वर्कर्स फ्लैट निवासी विनय हरिपाल उर्फ बावला, सोनारी क्रिश्चियन बस्ती निवासी संतोष बान सिंह व निहाल बालमुचू और सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी अमित कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

