IPL 2026 में लगभग साफ हो चुका है कि कौन सी टीमें क्वालीफाई कर सकती हैं। आधे से ज़्यादा सीजन निकल चुका है, और आज रविवार को डबल हेडर है। चार टीमें आमने सामने होंगी, एक मुकाबला दोपहर में होगा तो दूसरा शाम में। टूर्नामेंट में अब तक 52 मैच हो चुके हैं, और टूर्नामेंट अब दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। जहां हार का मतलब गेम से बाहर होना है।
उसी क्रम में आज पहला मुकाबला, दोपहर में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के पिछले दो मुकाबले बढ़िया रहे थे, जीतकर वो प्ले ऑफ की तरफ़ कदम बढ़ा रही है। हालांकि डर अभी भी है, क्योंकि अब एक हार और चेन्नई की कठिनाइयां बढ़ जाएंगी, क्योंकि अब उसे अपने चार में से तीन मुकाबले जीतने होंगे।
वहीं लखनऊ की बात करें तो , लखनऊ इस सीजन भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, और उसके लिए प्लेऑफ की राह और ज़्यादा मुश्किल हो गई है। पिछले मैच में RCB के खिलाफ हालांकि एक शानदार जीत हासिल कर उन्होंने आरसीबी की दिक्कतें जरूर बढ़ाई है। अब लखनऊ वो टीम है जो बाकी टीमों का गेम बिगाड़ सकती हैं ।
दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं जिसमें से सीएसके ने 2 और lsg ने 3 मुकाबले जीतें हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस सीज़न दोनों का यह पहला मुकाबला है।
चेन्नई की ओर से संजू काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इस सीजन उनपर काफी ज़्यादा निर्भर है। पिछले मैच भी दिल्ली के सामने संजय ने 87 रनों की शानदार पारी खेली थी, और अब तक 2 शतक भी लगा चुके हैं।टीम को अभी भी धोनी का इंतजार है, लेकिन वो आज भी खेलेंगे या नहीं ये पता नहीं। हालांकि उन्होंने नेट्स पर प्रैक्टिस की है, लेकिन प्लेयिंग 11 में होंगे या नहीं पता नहीं।
वहीं लखनऊ में पिछले सीजन की तरह इस सीज़न भी ऋषभ की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अपने वर्थ के मुताबिक वो प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। और पिछले मुकाबले में मिचेल मार्श की शानदार पारी के बदौलत टीम ने अपनी हार की स्ट्रीक तोड़ा।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव।


