Saturday, October 31, 2026

सरायकेला में एक युवक का अधजला शव बरामद, मामले को लेकर जांच जारी

न्यूज डेस्क: सरायकेला अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के बाबन बीघा फॉरेस्ट इलाके में एक युवक का अधजला शव मिला है. शव के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं घटना की बर्बरता को देखते हुए अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले अपराधियों ने युवक की हत्या की और बाद में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया.

मृतक की पहचान

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गौस नगर निवासी मोहम्मद मुस्तकिम के रूप में हुई है, वह मूल रूप से साइकिल पर घूम-घूमकर चप्पल बेचा करता था. वहीं परिजनों ने मृतक के हाथ की अंगूठी और मौके से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हैल है.

इसे भी पढ़े: देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल मरांडी के फरमान से नहीं : शिल्पी नेहा तिर्की

परिजनों ने 7 बजे आखिरी बात की 

​परिजनों के अनुसार, मुस्तकिम 24 मई की सुबह 9 बजे घर से बाहर निकला था. काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे शाम 7 बजे फोन किया, जिसपर उसने खुद को पुडिसिली में होने की बात कहीं और कहा कि वह जल्द घर लौटने आएगा. यह उसके साथ आखिरी बातचीत थी, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया. परिजनों ने 25 मई को उसे लेकर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरु कर दी. जिसमें जांच के दौरान मुस्तकिम के मोबाइल का आखिरी लोकेशन अंसार नगर में मिला था, जहां पुलिस ने खोजबीन की लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कोई सुराग नहीं मिला था. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकें. वहीं इस मामले को लेकर हर पहलू में गहनता से जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर