Wednesday, July 22, 2026

IndvsAus:ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की बल्लेबाज़ी फेल, दूसरे t20 में 4 विकेट से भारत को दी मात

IndvsAus: दूसरा t20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात देदी और मुकाबला 13.2 ओवर में ही अपने नाम कर लिया।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 मुकाबले चल रहे हैं, जिसमे पहला मुकाबले का कोई परिणाम नहीं रहा और आज दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया , जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया और अब 1-0 से आगे है।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम कि शुरुआत ही बहुत खराब रही और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। सबसे पहले ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल और संजु सैमसन 5 रन और 2 रन बनाकर आउट हो गये। फिर तिलक वर्मा भी बिना खाता खोले ही वापिस लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी 1 रन बनाकर ही वापिस लौटना पड़ा। फिर हर्षित राणा के साथ अभिषेक शर्मा ने एक अर्धशतकिया साझेदारी की और उसके बदौलत भारत सौ का आकड़ा पार कर पाई। एक समझदारी भरी बल्लेबाज़ी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में 68 रन बनाए और आउट हो गए। आभिषेक के आउट होते ही सब आउट हो गए और टीम मात्र 126 का टारगेट ही दे पाई और 18.4 में ही टीम सिमट गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और भारत कि टीम को बिल्कुल भी सेट होने का मौका ही नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया से जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट झटके और जोश हजेलवूड ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा दो बल्लेबाज रन आउट हुए और वहीं एक विकेट स्टोयनिस ने भी हासिल किया।

1761911949 new project 2025 10 31t172743 137

फिर दूसरी इनिंग्स में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने एक शानदार बल्लेबाजी का भी प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने केवल 26 गेंदों में 46 रन बनाए। ट्रेविस हेड 15 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए और जोश इंग्लिस ने 20 गेंद में 20 रन बनाए। हालांकि भारत की गेंदबाजी उनकी बल्लेबाजी के मुकाबले ज़्यादा बेहतर रही। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए और 23 रन दिए ,उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए और 26 रन दिए। वहीं कुलदीप ने भी 2 विकेट लिए पर वो सबसे ज़्यादा महंगे साबित हुए और उनको 3.2 ओवर में 45 रन पड़े। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा और अब वो भारत से इसमे आगे है।

भारत की प्लेइंग 11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 : मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर