Friday, October 30, 2026

उद्योगपति गौतम अदानी ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना

देवघर : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। मंदिर प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। माथे पर त्रिपुंड लगाए और हाथों में बेलपत्र लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर में देश के बड़े उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पूजा-अर्चना की।

गौतम अदानी ने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे अडानी ने गर्भगृह में वैदिक रीति-रिवाज से विशेष पूजा की। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि बाबा धाम में पूजा करने की उनकी पुरानी इच्छा आज पूरी हुई है। आध्यात्मिक शांति की खोज में पहुंचे अडानी ने न केवल व्यक्तिगत सफलता बल्कि पूरे देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना

देवघर बाबा मंदिर पहुंचने पर गौतम अडानी का स्वागत प्रशासनिक भवन में किया गया। वहां उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दानी नरौने और उनके सहयोगियों ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा का संकल्प कराया। इसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे में मुख्य मंदिर के गर्भगृह ले जाया गया। सात मिनट तक चली इस विशेष पूजा में उन्होंने महादेव का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन की ओर से सहायक प्रभारी संतोष कुमार ने उन्हें बाबा भोले का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मन की शांति के लिए : अडानी

पूजा के बाद गौतम अडानी न मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रार्थना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी। यहां प्रार्थना करने का अवसर पाकर मैं अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं। मैंने झारखंड और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की।’ उन्होंने आगे कहा कि बाबा के दरबार में उन्होंने झारखंड के विकास और देशवासियों की शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और उनके निजी अंगरक्षक भी मुस्तैद रहे।

पीरपैंती मेगा पावर प्रोजेक्ट

बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अगला पड़ाव बिहार के पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल है। यहां अडानी पावर लिमिटेड की ओर से 21 हजार 400 करोड़ रुपए के भारी निवेश से 2 हजार 400 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इस सुपर क्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट में 800-800 मेगावाट की तीन इकाइयां लगाई जा रही हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर