Thursday, November 5, 2026

असम के नगांव में CRPF कैंप में दो जवानों की अंधाधुंध फायरिंग, 3 जवानों की मौत व एक अन्य घायल

न्यूज डेस्क: असम के नगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को दो जवानों की अंधाधुंध फायरिंग की घटना होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी जवानों ने फायरिंग के बाद आत्महत्या कर ली।
घटना नगांव जिले के कटीमारी स्थित CRPF कैंप की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम व द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में मारे गए जवानों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के तौर पर हुई है. वहीं घायल जवान की पहचान माने गोविंद श्रीपुल के तौर पर हुई है. गुस्साए जवान ने दूसरी गोली अपने साथी रामनवल सिंह यादव पर चलाई, वे वहां पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आए थे. गोली लगते ही उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर