Saturday, October 31, 2026

नए साल में भारतीय रेलवे ने शुरू की 122 नई ट्रेन, 28 नई वंदे भारत ट्रेनों का भी होगा परिचालन

देश : नए साल में भारतीय रेलवे ने लोगों को तोहफा दिया है, जिसमें  रेलवे ने इस साल 122 नई ट्रेनों की शुरुआत की है। इसके साथ ही 569 ट्रेनें ऐसी हैं, जिनकी रफ्तार को पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है। रेलवे ने साल 2026 का अपना पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार साल 2026 में अमृत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। साथ ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की बात कही है। इन ट्रेनों में लोगों के कंफर्ट से लेकर ट्रेनों की स्पीड पर भी फोकस रखा जाएगा।

28 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रेलवे इस साल से 28 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करेगी। ये ट्रेनें सेमी-हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम करेंगी। वहीं, लोगों के सफर को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए 26 अमृत ट्रेनों की शुरुआत भी होनी है। भारतीय रेलवे इस साल से 60 मेल या एक्स्प्रेस ट्रेन भी शुरू कर रहा है। इसमें 2 राजधानी, 2 जन शताब्दी, 2 हमसफर और 2 नमो भारत रैपिड रेल शामिल हैं।

117 ट्रेनों की बढ़ाई गई स्पीड

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे, भारतीय रेलवे इस जोन में सबसे ज्यादा 20 नई ट्रेनें चला रहा है। साथ ही और नई 20 ट्रेनों का विस्तार किया गया है। वहीं, उत्तर रेलवे को 20 नई ट्रेनों की सौगात दी गई है। इससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा । वहीं, दक्षिण पश्चिम रेलवे में ट्रेनों की गति बढ़ाने का काम किया जा रहा है। साथ ही यहां 117 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई है, इनमें से 8 ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा दिया गया है। उत्तर पश्चिम  भारतीय रेलवे ने इस जोन की 89 ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी है। वहीं, उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे ने 10 नई ट्रेनों की शुरुआत की है और 36 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर