एयरनाउ डेस्क : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के शतक के बदौलत न्यूज़ीलैंड के फाइटिंग टारगेट दे पाया है। न्यूज़ीलैंड ने भारत को 338 का लक्षय दिया है।
अर्शदीप ने ग्लेन फिलिप्स और मिशेल के बीच चौथे विकेट के लिए हुई दोहरी शतकीय साझेदारी को तोड़। अर्शदीप ने फिलिप्स को आउट किया और फिर ,इसके बाद सिराज ने मिशेल को आउट किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 58 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे. न्यूजीलैंड ने 5 के स्कोर पर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद विल यंग और डेरिल मिशेल के बीच तीसरे विकेट के लिए एक समझदारी भारी अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई. विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 जानिए
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।


