खेल : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का ये दौरा काफी दिलचस्प मोड़ पर है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ये t20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया में ही खेल जा रहा है। आज का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड के गोल्डकोस्ट में स्थित ओवल स्टेडियम में खेल गया था। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। अभी तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था , पर आज के मुकाबले के बाद अब भारत 2-1 से आगे है, और ये भारत की लगातार दूसरी जीत रही। आपको बता दूँ इस मुकाबले में भारत ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ उसके घर में सबसे बड़ी जीत भी रही। पिछला रिकॉर्ड जो था वो 37 रन का था, जो भारत ने 2016 में एडिलेड ग्राउन्ड में बनाया था
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत जिसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के ओर से ओपनिंग शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने की। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। और ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 का टारगेट रखा। भारत कि ओर से सबसे ज़्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए , जो कि 46 थे। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 20 रन बनाए तो वहीं ऑल राउंडर शिवम दुबे ने 22.ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। वहीं जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक विकेट मिला । अब दूसरी पारी में उतरी ऑस्ट्रेलिया अच्छे फॉर्म में थी, और 91 रन पर केवल 3 विकेट थे। उस समय दबाव भारतीय गेंदबाजों पर था , क्योंकि लक्षय भी ज़्यादा नहीं था। लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने एक शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया और मात्र 28 रन के अंदर भारतीय गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और सिर्फ 119 बनाकर ऑल आउट हो गई।
वशीनट्टन सुंदर ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं जसप्रीत बुमराह , अरशदीप और वरुण चक्रवती ने 1-1 विकेट लिए।
सीरीज का अंतिम और पाँचवा मुकाबला जो है वो ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होना है। अब भारत सीरीज में आगे है तो, भारत जीते या हारे उससे फरक नहीं पड़ेगा मुकाबला ड्रॉ होगा लेकिन भारत हारेगा नहीं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए अगला मुकाबला अहम होगा और अगर भारत जीतता है तो 3-1 से आगे हो जाएगी।


