Monday, September 14, 2026

चाईबासा में जंगली हाथियों का बढ़ता कहर, एक ही रात कई गांवों में उत्पात, एक ही परिवार के 5 की मौत

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग प्रखंडों और गांवों में हाथियों के हमलों में मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत कई लोगों की जान चली गई है। ताजा मामला नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र का है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

घर में सो रहे परिवार पर हमला

नोवामुंडी प्रखंड के बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात करीब 10 बजे जंगली हाथी ने एक घर पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में सनातन मेराल, उनकी पत्नी जोंकों कुई और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी घटना में दूसरे परिवार के सदस्य मोगदा लागुरी की भी जान चली गई। बताया गया कि सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे, तभी हाथी ने घर को तोड़ते हुए हमला कर दिया। हालांकि परिवार का एक बच्चा किसी तरह जान बचाने में सफल रहा।

अन्य गांवों में भी गई जान

हाथी का आतंक यहीं नहीं रुका। बड़ा पासीया गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि लांपाईसाई गांव में भी एक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला। इन दोनों गांवों में मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। इसके अलावा टोंटो प्रखंड के बांडीझारी गांव निवासी 35 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। उसी रात बिरसिंहहातु गांव के कुचुबासा टोली निवासी 55 वर्षीय उर्दूप बहंदा भी हाथी की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। सदर प्रखंड के रोरो गांव निवासी 57 वर्षीय विष्णु सुंडी की भी हाथी के हमले में मौत हुई।

कई लोग गंभीर रूप से घायल

इन हमलों में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बिरसिंहहातु गांव की मानी कुंटिया और सुखमति बहंदा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सायतवा गांव में 13 वर्षीय रेंगा कयोम की हाथी के हमले में मौत हो गई। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी गांव में 10 वर्षीय ढिंगी गागराई गंभीर रूप से घायल हो गई है।

दंतैल हाथी का आतंक ज्यादा 

4 जनवरी की अहले सुबह गोइलकेरा प्रखंड के संतरा वन क्षेत्र में दंतैल हाथी ने 47 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। इस घटना में महिला के पति रंजन टोपनो और 10 वर्षीय पुत्र काहिरा टोपनो घायल हो गए। इसके बाद मिस्त्रीबेड़ा गांव में 50 वर्षीय जोंगा लागुरी की जान चली गई और उनके पति चंद्र मोहन लागुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सोवा गांव में हाथी के हमले में कुंदरा बाहदा, उनके 6 वर्षीय पुत्र कोदमा बाहदा और 8 माह की पुत्री सामू बाहदा की मौत हो गई, जबकि 3 वर्षीय बच्ची जिंगीं बाहदा गंभीर रूप से घायल है। इसके बाद बेकाबू हाथी कुईलसूता गांव पहुंचा, जहां 21 वर्षीय जगमोहन सवईया को पटक-पटक कर मार डाला।

वन विभाग अलर्ट

लगातार हो रही घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर