Saturday, October 31, 2026

26 जनवरी से पहले बढ़ी सतर्कता, आतंकी साजिश की आशंका पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियों ने उच्च स्तरीय अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों और बांग्लादेश में सक्रिय कुछ आतंकी समूहों की नजर दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों पर हो सकती है। आशंका जताई गई है कि ये संगठन 26 जनवरी के मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, पंजाब के कुछ गैंगस्टर विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर्स के संपर्क में हैं। आरोप है कि ये गैंगस्टर उनके लिए फुट सोल्जर के तौर पर काम कर रहे हैं और आपराधिक नेटवर्क के जरिए उनके एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

जारी अलर्ट में यह भी कहा गया है कि ये गैंगस्टर नेटवर्क हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं। धीरे-धीरे इनका संपर्क खालिस्तानी आतंकवादी तत्वों से बढ़ रहा है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इन नेटवर्क्स की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संभावित खतरों को देखते हुए राजधानी और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ चेकिंग, गश्त और खुफिया समन्वय को भी मजबूत किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि भारत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर