Saturday, October 31, 2026

रूपेश पांडेय हत्याकांड मामले में 3 को आजीवन कारावास, 10 हजार का जुर्माना

रांची: हजारीबाग के चर्चित रूपेश पांडेय हत्याकांड मामले में गुरुवार को रांची के सीबीआई कोर्ट ने तीन दोषियों को  आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों दोषियों पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार ने तीनों दोषियों को सजा सुनाई। सजायाफ्ता दोषियों में मो. असलम अंसारी उर्फ असलम उर्फ पप्पू मियां, मो. कैफ और मो. गुरफान शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

मामला हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र का है। जहां 6 फरवरी 2022 को 17 वर्षीय किशोर रूपेश पांडेय अपने चाचा के साथ सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस देखने गया था। आरोप है कि पूजा स्थल के पास मोहम्मद असलम अंसारी के नेतृत्व में जुटी भीड़ ने रूपेश को घेर लिया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद हजारीबाग समेत पूरे झारखंड में भारी आक्रोश फैल गया था और कई जिलों में तनावपूर्ण हालात उत्पन्न हो गए थे।

अबतक क्या-क्या हुआ? 

रूपेश की हत्या के बाद बरही थाना में कुल 27 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुलिस ने केवल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की मां ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी गई।

वहीं इस मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने 2 फरवरी को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। वहीं साक्ष्य के अभाव में दो अन्य आरोपी मो. इरफान और इश्तेखार मियां को बरी कर दिया था। आरोपी इश्तेखार मियां घटना के बाद से फरार चल रहा है। जबकि एक अन्य नाबालिक आरोपी की सुनवाई जेजे बोर्ड में लंबित है। दरअसल सीबीआई की ओर से कुल 15 गवाहों को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद आज यानि 5 फरवरी को तीनों दोषियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीबीआई के विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां दोषियों को सजा दे दी गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर